मनोज सैनी
हरिद्वार। झगड़े में बीच बचाव करने आए शख्स पर जानलेवा हमला किया जिसमें शख्स के कान में 12 टांके आए। वहीं झगड़ रहे शख्स देवा गिरी को भी काफी चोटे आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिल बाईपास निवासी श्रवण कुमार पुत्र मालती देवी का किसी बात को लेकर देवा गुरु से झगड़ा चल रहा था।
इसी बीच दोनों पक्षों के बीच सचिन गिरी सुलह कराने आए मगर श्रवण कुमार ने सुलह कराने आए सचिन गिरि पुत्र स्व.राकेश गिरि पर ही ईंट से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सचिन गिरि का कान फट गया और उसके कान में आये 12 टांके आए। इसके साथ ही देवा गुरु पर भी किया ईंट से हमला, हमले में देवा गुरु भी घायल हो गया। पीड़ित पक्ष ने खड़खड़ी पुलिस चौकी में तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, “आप” से पार्षद प्रत्याशी ने समर्थकों सहित कांग्रेस का थामा हाथ।