Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

टिबड़ी के अंबेडकर पार्क में कांग्रेस जनों ने धूमधाम से मनाया दीपावली मिलन। कहा लहराने वाला है देश में सच्चाई का परचम।

मनोज सैनी

हरिद्वार। महानगर कांग्रेस तथा कांग्रेस सेवा दल के संयुक्त तत्वाधान में सेवादल महानगर अध्यक्ष अश्विन कौशिक, महानगर ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा एवं सेवादल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज जाटव के संयोजन में दीपावली मिलन कार्यक्रम अंबेडकर पार्क टिबडी मे बड़े ही धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कांग्रेस कमेटी महानगर अध्यक्ष श्री सतपाल ब्रह्मचारी जी ने कहा दीपावली का महापर्व आपसी भाईचारे का पर्व है सामने बैठी भीड़ ने बता दिया है कि आने वाला कल कांग्रेस का है कांग्रेस माननीय श्री राहुल गांधी वह माननीय श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में आने वाले समय में परचम लहराएगी। कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत जनता का विश्वास कांग्रेस की सच्चाई देखकर वापस लौट रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रवि बहादुर ने कहा दीपावली भाईचारे तथा आपसी सद्भावना का त्यौहार है। हमें मिलजुल कर मानना चाहिए। हमारा हिंदुस्तान सभी जाति धर्म का एक विशाल समूह है, परिवार है, जहां हम एक दूसरे के त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाते हैं।
इस अवसर पर बोलते हुए भगवानपुर की विधायक श्रीमती ममता राकेश जी ने कहा दीपावली का महापर्व बुराई पर सच्चाई और अच्छाई की जीत का महापर्व है। भगवान अहंकार का अंत करते हैं। अहंकार ईश्वर का भोजन होता है जिस प्रकार रावण ने अहंकार के वशीभूत होकर माता सीता का हरण किया था उसीप्रकार भगवान श्री राम ने उसके अहंकार का अंत करते हुए सच्चाई पर अच्छाई की जीत हासिल की तथा बुराई के प्रतीक रावण का अंत किया।
मेयर श्रीमती अनीता शर्मा ने कहा यह पावन पर्व आपसी सद्भावना का पावन पर्व है। हमें मिलजुल कर इसी प्रकार एकता के साथ सभी धर्म को एक दूसरे के त्योहारों को मनाना चाहिए। यही हिंदुस्तान की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। देश में सभी धर्म के लोग हैं जो एक साथ मिलकर ईद मनाते हैं एक साथ मिलकर त्यौहार मनाते हैं, एक साथ मिलकर दीपावली मनाते हैं तो एक साथ मिलकर क्रिसमस डे मनाते हैं तो एक साथ मिलकर हम हमारे सिख धर्म के महापुरुषों का बलिदान दिवस मनाते हैं। बैसाखी मनाते हैं। यह भारत है जहां हम विभिन्न जाति धर्म के लोग विभिन्न भाषाओं में बोलने वाले लोग एक परिवार की तरह रहते हैं। यह हिंदुस्तान एक बड़ा कुनबा है एक बड़ा परिवार है यही हमारी एकता का प्रतीक है।
इस अवसर पर बोलते हुए महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग एवं स्वतंत्रता सैनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा दीपावली महापर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व है। आज अंबेडकर पार्क में बैठी जनता ने बता दिया है की आने वाला कल कांग्रेस के महापरचम लहराने का महापर्व है। अब जनता जान चुकी है कि देश का विकास कौन कर सकता है देश को आगे कौन बढ़ा सकता है। आने वाले कल कांग्रेस का है। माननीय सोनिया गांधी तथा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में एक इतिहास रचने वाला है। देश मे सच्चाई का परचम लहराने वाला है। कांग्रेस आने वाले लोकसभा चुनाव में देश में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी तथा कांग्रेस की सरकार होगी।

पूर्व राज्यमंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में जो देश का विकास किया वह देश की जनता के सामने है माननीय राहुल गांधी माननीय सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में एक बड़ी पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी और सरकार बनाएगी। देश की सेवा करेगी दीपावली की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ,भगवानपुर विधायक ममता राकेश ,हरिद्वार मेयर श्रीमती अनीता शर्मा ,कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ,पूर्व राज्यमंत्री अरविंद शर्मा ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ,सेवादल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी,पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर , मनोज सैनी, सेवादल महानगर अध्यक्ष अश्वनी कौशिक,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैश खुराना ,महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी ,ओबीसी कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ,पूर्व ज़िला महामंत्री राकेश शर्मा ,अधीर कौशिक ,ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटियाल ,ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा ,ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्र ,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता श्री चोखेलाल ,वरिष्ठ सेवादल नेता महेंद्र गुप्ता , त्रिपाल शर्मा, कैलाश प्रधान ,सेवादल वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज जाटव ,विभाष मिश्रा ,नितिन तेश्वर ,वीरेंद्र श्रमिक ,ऋषभ विशिष्ट ,मनोज महंत ,सन्नी मल्होत्रा ,ओम पहलवान ,पूर्व महिला महानगर अध्यक्ष विमला पांडेय, प्रदेश महासचिव वरुण बालियान, घनश्याम चाचा ,सेवादल कोषाध्यक्ष नीरज मिश्रा ,सेवादल सचिव मुनेश्वर सहगल,नीतू बिष्ट ,दीपक कोरी ,विवेक भूषण ,महापौर प्रतिनिधि समर्थ अग्रवाल ,आकाश बिरला ,जगदीप असवाल ,रजत कुमार ,घनश्याम ,विशाल कुमार ,बीना जाटव ,सहित अनेकों वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तथा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किया तथा भाग लिया एवं मिठाई वितरण कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!