ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून में पति पत्नी की हत्या से हड़कंप मच गया। आरोपी ने पति-पत्नी को तवे से पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला देहरादून के थाना पटेलनगर के विद्या विहार इलाके का है। जानकारी के मुताबिक सहारनपुर उत्तर प्रदेश निवासी सपना व उसका पति बबलू यहां किराये में रहते थे। जबकि आरोपी हरिद्वारी भी उन्हीं के साथ रहता था। बीती देर रात हरिद्वारी की दोनों से कहासुनी हो गई। हरिद्वारी ने पति-पत्नी दोनों को रोटी बनाने वाले तवे से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस के मुताबिक जो दोनों पुरुष महिला के साथ रह रहे थे। माना जा रहा है कि महिला पर हक की बात को लेकर ये विवाद हुआ और दो को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
अवैध असलहा फ़ैक्ट्री का भंडाफोड़: 6 अवैध तमंचे, अधबनी पिस्टल व राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण बरामद।
जनहित के मुद्दों पर सदन में सरकार को घेरने में कामयाब रहे कांग्रेस विधायक: रवि बहादुर
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत