Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

भाजपा की महिला पार्षद को भाजपा की पूर्व महिला नेत्री ने फोन पर सुनाई खरी खोटी, जाने क्या व कहाँ का है मामला

ब्यूरो
हरिद्वार। आगामी विधान सभा 2022 के चुनाव को देखते हुए मध्य हरिद्वार में भारी संख्या में महिलायें भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रही है। इसी बौखलाहट में भाजपा की एक पार्षद सबसे ज्यादा परेशान व हताश है। उसकी बौखलाहट व हताश देखते ही बन रही है। अपने घटते जनाधार को देखते हुए अब भाजपा पार्षद अपनी ही सहयोगी रही पूर्व महिला नेत्री को बदनाम करने से भी बाज नही आ रही है। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि भाजपा की महिला पार्षद ने अपनी पूर्व सहयोगी व पूर्व भाजपा नेत्री के पति को एक अन्य भाजपा नेत्री के आवास पर बुलवाकर उसकी पत्नी और अपनी पूर्व सहयोगी रही महिला नेत्री व उसके परिवार के बारे में ऊलजलूल बातें कर बेकार की बकवास की। जब भाजपा की महिला नेत्री को उसके पति ने पार्षद द्वारा कही गयी बातों को बताया तो वह आग भाजपा पार्षद द्वारा फोन पर की गई बातों को सुनकर आग बबूला हो गयी और उसके बाद उस महिला ने भाजपा की महिला पार्षद को फोन पर जमकर खरी खोटी सुनाई साथ ही जमकर क्लास भी लगाई। महिला नेत्री ने फोन पर ही भाजपा पार्षद को कहा कि जब तुम्हारी मानसिकता ही महिला विरोधी है तो तुम जैसी पार्षद व भाजपा क्या महिलाओं का सम्मान करेगी? और साधारण घरेलू महिलाएं भाजपा से क्यों जुड़ेंगी?
इतना ही नहीं भाजपा की पूर्व नेत्री ने कहा कि वह उस भाजपा की महिला पार्षद की शिकायत बीजेपी के आला पदाधिकारियो से करेगी, साथ ही भाजपा की महिला पार्षद के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवायेगी। दिलचस्प बात यह है कि पूर्व भाजपा नेत्री ने भाजपा की महिला पार्षद को उक्त वो सभी बातें बताई तो पहले भाजपा की महिला पार्षद ने झूठ बोलते हुए कहा कि उसने ऐसा कुछ नही कहा मगर जब भाजपा की पूर्व महिला नेत्री ने कहा कि उसके पति के साथ हुई बातों की फोन में रेकॉर्डिंग हो चुकी है तो भाजपा की महिला पार्षद के होश उड़ गए और उसने तुरंत फोन काट दिया।
भाजपा की पूर्व नेत्री और वर्तमान भाजपा नेत्री ने जब दोबारा बार-बार भाजपा की महिला नेत्री को फोन किया तो डर के मारे भाजपा की महिला पार्षद ने फोन नहीं उठाया। मजे की बात यह है कि जब भाजपा की महिला पार्षद भाजपा की पूर्व महिला नेत्री से फोन पर बात कर रही थी तो वहां मौजूद सभी लोगों ने भाजपा पार्षद की ओछी बातों को सुना था और विश्वस्त सूत्रों से जानकारी लगी है कि अब वह भाजपा नेत्री भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश से भाजपा पार्षद की शिकायत करेगी। जब भाजपा की महिला पार्षद जो महिलाओं के बारे में ऐसी ओछी टिप्पणी कर रही है वो भी उसके पति से तो वह खुद अपना तो नुकसान कर ही रही है भाजपा की छवि भी खराब कर रही है।

Share
error: Content is protected !!