सुनील मिश्रा
हरिद्वार। मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर आज जिला तंबाकू नियंत्रण टीम के द्वारा ज्वालापुर चौकी एवं आसपास के क्षेत्रों में तंबाकू विक्रेताओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान जो दुकानदार बिना चेतावनी बोर्ड के तंबाकू उत्पादों की बिक्री कर रहे हैं उन दुकानदारों से अर्थदंड वसूल किया गया। कोटपा अधिनियम 2003 की धारा 4 व धारा 6 के अंतर्गत 16 व्यक्तियों से अर्थदंड वसूल किया गया। 16 दुकानदारों से 1700 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया। जिला तंबाकू नियंत्रण टीम के साथ-साथ ज्वालापुर से चेतक पुलिस वीरेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित थे।


More Stories
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।
बहादराबाद में कांग्रेसजनों ने पूर्व मंत्री हरक सिंह और प्रीतम सिंह के साथ खेली फूलों की होली।