ब्यूरो
नैनीताल। अपने मायके दिल्ली से 11 सितंबर को गायब हुई महिला को नैनीताल पुलिस ने ज़ू रोड स्थित होटल से बरामद कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के सागरपुर साउथ वेस्ट निवासी महिला कुछ दिन पहले में अपने पति से झगड़ा कर अपने 4 साल के बच्चे को लेकर अपने मायके चली गई। जिसके बाद महिला बिना किसी को सूचना दिए दिल्ली निवासी अपने प्रेमी के साथ भाग कर नैनीताल आ गई। बेटी और बच्चे को घर में ना पाकर महिला के मायके वालों ने उसको ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन कुछ पता नही चल पाया जिसके बाद परिजनों ने 12 सितंबर को सागरपुर थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस को जांच में महिला की लोकेशन पहले काठगोदाम व बाद में नैनीताल मिली। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने नैनीताल के तल्लीताल पुलिस से संपर्क कर महिला की तलाश करने को कहा। बुधवार की सुबह तल्लीताल पुलिस के हेड कांस्टेबल शिवराज राणा ने महिला को उसके प्रेमी के साथ नगर के जू रोड स्थित एक होटल से बरामद कर महिला सहित उसके बच्चे को दिल्ली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, “आप” से पार्षद प्रत्याशी ने समर्थकों सहित कांग्रेस का थामा हाथ।