क्राइम ब्यूरो
हल्द्वानी। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का शिकार बनी 16 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जहां जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। वहीं पुलिस नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट की कार्रवाई की कर रही है।

पुलिस ने बताया कि नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने 6 जनवरी को हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने तहरीर थी। जिसमें कहा गया था कि क्षेत्र के ही अभिषेक नाम के युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर उसको हल्द्वानी बुलाया, जहां उसके साथ शादी का झांसा देकर उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं इसके बाद आरोपी युवक ने किशोरी से शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद किशोरी गर्भवती हो गई थी। वहीं किशोरी ने सुशीला तिवारी अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया है। जहां जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हुई है। इस पूरे मामले में अब पुलिस ने नवजात का पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट की कार्रवाई की है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारा सिंह राणा ने बताया कि आरोपी को पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। वहीं प्रमाण के तौर पर नवजात का डीएनए टेस्ट भी कराया गया है।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।