ब्यूरो
हरिद्वार। दूधाधारी चौक अंडर कट को बंद कर देने पर क्षेत्रवासियों ने नितिन यादव यदुवंशी के नेतृत्व में दूधाधारी चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर रास्ता खोलने की मांग की।
नितिन यादव यदुवंशी ने कहा भूपतवाला में फ्लाई ओवर का निर्माण हो रहा है जिस कारण पूरे हाइवे से एक तरफ से दूसरी तरफ आने जाने के सभी रास्ते पहले ही प्रशासन ने बंद कर दिए थे, दूधाधारी चौक पर अंडर पास का सिर्फ एक रास्ता बचा था जिसे आज प्रशासन ने बंद कर दिया। रानीगली, शांतिकुंज, भारत माता मंदिर, हरिपुर क्षेत्र के लोग इसी रास्ते से आना जाना कर रहे थे, इसके बंद होने से उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा और कई किलो मीटर तक एक भी कट हाइवे पर नही है।
नितिन यादव यदुवंशी व धीरज झा ने कहा ने यदि जल्द ही ये रास्ता नही खोला गया तो बंद किए गए रास्ते पर क्षेत्रवासियो के साथ उग्र धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
प्रदर्शन करने वालो में प्रीतम सिंह, मोनू राजपूत, कुश पांडे, शिव कुमार, पवन पांडे, आकाश सैन, केशव, सीताराम, ओम प्रकाश चौहान,चंदन, सचिन, भरत, ध्वेंदर मिश्रा आदि क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, “आप” से पार्षद प्रत्याशी ने समर्थकों सहित कांग्रेस का थामा हाथ।