क्राइम ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पांच सितारा होटल में महिला कर्मी के साथ बाथरूम में नाबालिग युवक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग अपने माता-पिता के साथ होटल में ठहरा है। महिला पांच सितारा होटल में हाउस कीपिंग का काम करती है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर किशोर को संरक्षण में ले लिया। आज उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे की है। राजपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक महिला हाउस कीपिंग का काम करती है। इसी में उसका पति भी नौकरी करता है। शुक्रवार सुबह महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्ज के लिए लगाया था। इसी दौरान एक लड़का आया और महिला के साथ बातें करने लगा। इस पर महिला ने कहा कि वे मेहमानों से बात नहीं करते हैं। यदि आपको कोई बात करनी है तो रिसेप्शन पर बात करें। पीड़ित महिला का आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद किया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला ने शोर मचाया लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण आवाज दब गई। बाद में महिला बाहर आई और लड़के के बारे में पता किया।

पता चला कि वह छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ आकर ठहरा है। घटना की जानकारी लगने पर होटल स्टाफ ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज आदि की जांच की। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। वह कद-काठी में काफी मजबूत है। बताया जा रहा है कि उसकी दिमागी हालत सही नहीं रहती है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे संरक्षण में लिया गया है।

More Stories
बीएचईएल द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।
नवरात्र के पहले दिन माँ मनसा, माँ चंडी देवी एवं अन्य मंदिरों में लगी भक्तों की लंबी कतारें।
सिडकुल थाना क्षेत्र में 5 हुड़दंगियों को पुलिस ने दबोचा।