मनोज सैनी
रुद्रप्रयाग। तुंगनाथ मन्दिर के कपाट 06 मई, 2022 तथा श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 19 मई, 2022 कर्क लग्नानुसार खोल दिये जायेगें। इस आशय की जानकारी देते हुए कार्याधिकारी श्री केदारनाथ मंदिर समिति ने अवगत कराया कि यात्राकाल 2022 को श्री तुंगनाथ मन्दिर के कपाट दिनांक 06 मई, 2022 को अपराह्न 12 बजे कर्क लग्न में खोले जायेगें। दिनांक 03 व 04 मई, 2022 को श्री तुंगनाथ की डोली मक्कूमठ मन्दिर गर्भगृह से बाहर आकर श्री भूतनाथ मंदिर में रात्रि अवस्थान करेगी। दिनांक 05 मई, 2022 को भगवान की चल विग्रह डोली भूतनाथ मंदिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु भूतनाथ मंदिर चोपता पहुंचेगी।

दिनांक 06 मई, 2022 को भगवान की उत्सव डोली चोपता से प्रातः प्रस्थान कर अपराहन 12ः00 बजे कर्क लग्न में भगवान श्री तुंगनाथ मन्दिर के कपाट खोले जायेगें। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि यात्राकाल 2022 को श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट दिनांक 19 मई, 2022 को कर्क लग्नानुसार खोलें जायेगें। दिनांक 15 व 16 मई, 2022 भगवान श्री मद्महेश्वर की उत्सव मूर्ति ओंकारेश्वर मन्दिर ऊखीमठ में मन्दिर गर्भगृह से बाहर आकर श्री ओंकारेश्वर मन्दिर स्थित सभामंडप में अवस्थान करेगी। दिनांक 17 मई, 2022 को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर से प्रातः प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु राकेश्वरी मन्दिर रांसी पहुंचेगी। दिनांक 18 मई, 2022 को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली राकेश्वरी मन्दिर से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु गौण्डार पहुंचेगी। दिनांक 19 मई, 2022 को भगवान मद्महेश्वर की उत्सव डोली ग्राम गौण्डार से प्रातः प्रस्थान करेगी तथा कर्क लग्न में भगवान मद्महेश्वर मंदिर के कपाट खोल दिये जायेगें।

More Stories
शहीद दिवस पर कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद। आजादी के मतवालों ने अपने रक्त से लिखा था इंकलाब: आलोक शर्मा
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।