मनोज सैनी
हरिद्वार। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली कासा ग्रीन का अनुबंध समाप्त होने के कारण नगर की बिगड़ती सफाई व्यवस्था का जायजा लेने आज नगर निगम की मेयर श्रीमति अनिता शर्मा खुद सड़कों पर उतर गई।
महापौर श्रीमति अनिता शर्मा ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 तरूण मिश्रा एवं अशोक शर्मा व स्थानीय पार्षदों को साथ लेकर कटहरा बाजार ज्वालापुर, श्याम नगर कॉलोनी, बकरा मार्केट ज्वालापुर, कोटरावान, गाँधी मार्किट, लोधामंडी ज्वालापुर आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था पटरी पर लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पार्षद मेहरबान खान, पार्षद सुहेल कुरेशी, पार्षद जफर अब्बासी, तहसीन अंसारी, सुनील कुमार, सत्येंद्र शर्मा, प्रवीण मिश्रा, मोनू कुमार, सरफराज गॉड आदि साथ थे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।