क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। रास्ते में नाबालिग को जबरदस्ती पकड़कर खेत में खींचने व अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर, थाना खानपुर निवासी बुजुर्ग ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि 19 जुलाई को उसकी नाबालिग पौती टयूशन पढ़ने के बाद अपने घर आ रही थी। तभी रास्ते में गौरव पुत्र स्व. संजीव निवासी खानपुर ने उनकी पौत्री को जबरदस्ती पकड़कर खेत में खीचने का प्रयास किया व उसके साथ अश्लील हरकतें की। इस संबंध में पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को आरोपी गौरव को खानपुर तिराहे के समीप तुगलपुर मोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया है।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।