अरुण सैनी
हरिद्वार। हीरो मोटोकॉर्प की वंडर कंपनी सत्यम ऑटो कंपोनेंट के सैकड़ों निलंबित कर्मचारियों ने 26 नवंबर को सुबह 10:00 बजे चिन्मय डिग्री कॉलेज, हरिद्वार में एकत्रित होकर चिन्मय डिग्री कॉलेज से उप श्रमायुक्त आयुक्त रोशनाबाद हरिद्वार कार्यालय तक रैली निकालकर हीरो मोटोकॉर्प व सत्यम ऑटो कंपोनेंट के सोए हुए मैनेजमेंट को, शासन प्रशासन एवं श्रम विभाग को जगाने की कोशिश की।
उत्तराखंड सरकार की मजदूर नीति पर सवाल उठाते हुए महिपाल सिंह रावत ने कहा आज संविधान दिवस है लेकिन श्रम कानूनों को कोई भी पूंजीपति नहीं मान रहा है। पूंजीपति अपने पैसे के बल पर संविधान से ऊपर होने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार पूंजीपतियों का सहयोग कर रही है और गरीब जनता किसान मजदूर बेरोजगार आज सड़कों पर है। अगर उत्तराखंड सरकार जल्द से जल्द मजदूरों को रोजगार नहीं रहती तो 2022 के चुनाव में इस सरकार को गिराने का काम उत्तराखंड का मजदूर व जनता करेगी। रैली में शामिल लोग महिपाल सिंह रावत, चंद्रेश कुमार, विजय रावत, जितेंद्र शर्मा, कुलदीप चौहान, अरुण कुमार आदि शामिल थे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।