Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

निविदाएं खोले जाने को लेकर मुख्य नगर आयुक्त कार्यालय में हुआ जमकर हंगामा, मेयर ने एमएनए पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़िए पूरी खबर

मनोज सैनी
हरिद्वार। मुख्य नगर आयुक्त, नगर निगम, हरिद्वार के कार्यालय में आज उस समय हंगामा हो गया जब मुख्य नगर आयुक्त के कार्यालय में कई निविदाएं खोली जानी थी। महापौर को जब मुख्य नगर आयुक्त के कार्यालय में निविदाएं खोले जाने की खबर मिली तो मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा और मेयर श्रीमती अनिता शर्मा ने एमएनए के कार्यालय में जमकर बहस की। इतना ही नहीं एमएनए के कार्यालय में बैठे भाजपा पार्षदों से मेयर पति की जमकर तू- तू, मैं- मैं हुई।

मेयर श्री मति अनिता शर्मा व मेयर पति अशोक शर्मा का कहना हैं कि मेयर की बिना जानकारी के एमएनए अपनी मनमर्जी से बंदर बांट कर निविदाएं आमंत्रित कर रहें हैं, जिससे निगम को आर्थिक हानि उठानी पड़ रही है।
दूसरी और भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया की मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा निगम के कार्यों में बेवजह अडंगा लगा रहें हैं। आज के हंगामे को लेकर भाजपा के पार्षदों ने मेयर पति के खिलाफ नारेबाजी भी की।


वहीं मेयर ने मुख्य नगर आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की सभी निविदाएं मेयर के कार्यालय में खोली जाती हैं लेकिन एमएनए अपनी मनमानी कर रहे हैं और उन्हें सुबह से गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

Share
error: Content is protected !!