मनोज सैनी
देहरादून। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-1, उत्तराखण्ड शासन के आदेश संख्या 845 / XXX – 1 – 2021 दिनांक 31.12.2021 के द्वारा श्रीमती नूपुर वर्मा, पी०सी०एस० को नगर आयुक्त, नगर निगम, रूड़की के पदभार से अवमुक्त करते हुए डिप्टी कलेक्टर, टिहरी के पद पर तैनात किया गया था। मगर विचारोपरान्त शासन द्वारा श्रीमती नूपुर वर्मा, पी०सी०एस० के सन्दर्भ में निर्गत उक्त शासनादेश में आंशिक संशोधन करते हुए, डिप्टी कलेक्टर, टिहरी के पद पर की गयी तैनाती को निरस्त करते हुए उन्हे डिप्टी कलेक्टर, हरिद्वार के पद पर तैनात किये जाने का निर्णय लिया गया। उक्त आदेश संयुक्त सचिव श्याम सिंह द्वारा जारी किए गए हैं।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।