मनोज सैनी
हरिद्वार। जनपद देहरादून व हरिद्वार में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए सचिव उत्तराखण्ड शासन सुशील कुमार ने राजस्व न्यायालयों के मामले में दिशा निर्देश जारी करते हुए दोनों जनपदों के राजस्व न्यायालयों को 30 अप्रैल तक बन्द रखने के आदेश जारी किये हैं। सचिव उत्तराखण्ड शासन सुशील कुमार ने आदेश जारी करते हुए निर्देश दिये हैं कि कोविड के बढ़ते हुए मामलों तथा भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा प्रचालित नियमों के अनुपालन एवं नियम/ सावधानियों के दृष्टिगत जनपद देहरादून व हरिद्वार के राजस्व न्यायालय 30 अप्रैल तक बन्द रखे जाये।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।