अहमद कादरी
रुड़की। रुड़की के झबरेड़ा में हुई शाहनवाज की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शाहनवाज की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने ही की थी जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बता दे की बीते रोज शाहनवाज का शव घर के पास एक खाली प्लाट में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने हत्या की जांच की तो पता चला की शाहनवाज की हत्या उसकी पत्नी मुस्कान ने ही की थी। मुस्कान ने पुलिस को बताया की उसका पति शहनवाज नशे का आदि था और उसके साथ काफी मारपीट करता था। मुस्कान ने बताया की गुरुवार की रात भी वो बेहद नशे में घर आया और मेरे साथ काफी मारपीट की और सो गया जिसके बाद मेने ही गुस्से में उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को घसीटकर घर के पास ही खाली प्लाट में डाल दिया। पुलिस ने मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस मुस्कान भेजने की तैयारी कर रही है।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।