विकास झा
हरिद्वार। मंदिर में नमाज पढ़ने को लेकर उठे विवाद के बीच मातृ सदन आश्रम के स्वामी शिवानंद ने फैजल खान का समर्थन करते हुए कहा कि जो व्यक्ति चौरासी कोस की परिक्रमा कर मंदिर आया हो, मंदिर का प्रसाद खाकर और अनुमति लेकर मंदिर में नमाज पढ़ी हो। ऐसे व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज करना तर्कसंगत नहीं है।
उन्होंने कहा गंगा को लेकर मातृ सदन में ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद के अनशन का समर्थन करने के लिए वह दिल्ली से पैदल चलकर हरिद्वार पहुंचे थे। उन्होंने कहा सनातन धर्म में आस्था रखने वाले सभी भक्तों को अपनी आराधना करने का अधिकार होना चाहिए। खुदा भी ईश्वर का एक ही रूप है। इसके चलते उसकी इबादत कहीं भी जा सकती है। धर्म की आड़ में इस पर राजनीति करना उचित नहीं है।

More Stories
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर फूंका मोदी सरकार का पुतला।
हरिद्वार में क्लर्क रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार, बड़ा अधिकारी बच गया, सभी की संपत्तियों की होगी जांच।
बिजली, पानी पर सरचार्ज माफी को लेकर 28 फरवरी को हरिद्वार ग्रामीण विधायक के नेतृत्व में निकलेगी पदयात्रा।