अहमद कादरी
रुड़की। रुड़की के अम्बर तालाब मोहल्ले में जन औषधि केंद्र पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में कमिया पकड़ी है। इस जन औषधि केंद्र से भारी मात्रा में निजी कंपनियों की दवाइयां भी मिली है। जिनको ज्वांइट मजिस्ट्रेट ने अपने कब्जे में ले लिया है और फिलहाल केंद्र को बंद करवा दिया है।
बता दे की ज्वांइट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी की अम्बर तालाब स्थित जन औषधि केंद्र से निजी कंपनियों की दवाइयां भी बेचीं जा रही है। आज करीब 11 बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने इस जन औषधि केंद्र छापा मारा और भारी मात्रा में निजी कंपनियों की दवाइंया बरामद की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने बताया की केंद्र से कुछ एक्सपायरी डेट की दवाइयां भी मिली है जिनको जब्त कर लिया गया है और अब स्वास्थ्य विभाग को इसकी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

More Stories
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।
कांग्रेस का बढ़ा कुनबा, “आप” से पार्षद प्रत्याशी ने समर्थकों सहित कांग्रेस का थामा हाथ।