ब्यूरो
रामनगर। सोशल मीडिया युवाओं के लिये एक ऐसा प्लेटफार्म बन चुका है जहां युवाओं द्वारा घर परिवार की इज्जत की चिंता किये बिना ऐसा कदम उठा लेते है जिससे पूरे परिवार की बदनामी होती है। हालिया मामला रामनगर का है जहां एक युवक ने पहले फेसबुक पर छात्रा से चैटिंग की। इसके बाद नजदीकी बढ़ी और दोनों में दोस्ती हो गई। अब युवक छात्रा को लेकर फरार हो गया। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी मिली है कि छात्रा के परिजन राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से मिले। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री 11 वीं की छात्रा है। दो दिन पहले उनकी पुत्री किसी काम से घर से गई थी। शाम तक वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद में उन्हें पता चला कि उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी युवराज यादव से उनकी पुत्री की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। इस बीच युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया।

छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक शातिर व चालाक किस्म का तथा उनकी पुत्री का मानसिक व शारीरिक शोषण कर सकता है। अभी तक बेटी से संपर्क नहीं हो पाया है। लोहनी ने कोतवाल आशुतोष सिंह से फोन पर बात की। कोतवाल ने परिजनों की तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।

More Stories
छेड़छाड़ व चोर पहुंचाने वाले दो अभियुक को 3-3 वर्ष की कैद।
प्रेस क्लब, हरिद्वार वार्षिक चुनाव: अध्यक्ष पद पर 2 व महासचिव पर 3 ने लिया नामांकन।
प्रदेश के सरकारी विभागों में दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से फल फूल रहा है भ्रष्टाचार। 50 हजार की रिश्वत के बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार।