हरिद्वार ब्यूरो
हरिद्वार। वार्ड नंबर 6 के पार्षद कैलाश भट्ट ने कांग्रेस में वापसी कर भाजपा को एक बड़ा झटका दिया साथ ही साथ उनके बड़े भाई प्रकाश चंद्र भट्ट ने भी ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश महासचिव डॉक्टर संजय पालीवाल ने प्रकाश भट्ट माला पहनाकर कांग्रेस मैं स्वागत किया और कहा कांग्रेस सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं एक विचारधारा है एवं कांग्रेस की विचारधारा में हमेशा कार्य करने वाले व्यक्ति ही आगे बढ़ सकता है। धीरे-धीरे भाजपा की असलियत जनता के सामने आ रही है जनता का विश्वास भी कांग्रेस में देखने को मिल रहा है
रवि कश्यप ने कहा जो लोग कांग्रेस मुक्त हरिद्वार का सपना देखते हैं उनको हरिद्वार की जनता आगामी 2022 में होने वाले चुनाव में करारा जवाब देगी। प्रकाश चंद्र भट्ट ने आज कांग्रेस की सक्रीय सदस्यता ग्रहण की और कहा कि भविष्य में उनके साथ मिल के संगठन की मजबूती के लिए कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर आशीष शर्मा, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, नमन अग्रवाल, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव गार्गी रॉय, नीलम शर्मा, यागिक वर्मा, शुभम नोटियाल, शुभम जोशी, एडवोकेट कुनाल गिरी, शानू गिरी, नीरज पाल, मोहन गिरी आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।