Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

पीठ बाजार में बिना अनुमति के नमाज पढ़ने पर 8 गिरफ्तार

ब्यूरो
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थान शिवालिक नगर पीठ बाजार में इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर पीठ बाजार में कुछ व्यक्ति बिना अनुमति के नमाज पढ़ने लगे, पुलिस को बिना अनुमति के नमाज पढ़ने की सूचना लगने पर 8 लोगों मोहम्मद निजाम पुत्र रिजवान (उम्र 22 वर्ष), नसीम पुत्र शकूर (उम्र 52 वर्ष), सज्जाद अहमद पुत्र ताहिर (उम्र 50 वर्ष), मुरसलीन पुत्र अली हसन (उम्र 38 वर्ष), अशरफ पुत्र अली हसन (उम्र 45 वर्ष), अशरफ असगर (उम्र 37 वर्ष), मुस्तफा पुत्र अली हसन (उम्र 35 वर्ष) सभी निवासी मोहल्ला पांव धोई कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार एवं इकराम पुत्र यासीन (उम्र 47 वर्ष) निवासी ग्राम बढ़ेडी राजपूताना थाना बहादराबाद हरिद्वार को धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया एवं सभी को संबंधित माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Share
error: Content is protected !!