मनोज सैनी
हरिद्वार। पुत्रवधु की दहेज हत्या मामले में फरार आरोपी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूनम भगत को ज्वालापुर पुलिस ने रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पूर्व ही पुलिस ने पूनम भगत के ऊपर ढाई हजार का इनाम घोषित किया था तथा घर की कुर्की के लिए मुनादी भी करवाई थी। लेकिन आज जैसे ही पुलिस को पूनम भगत के बारे में जानकारी लगी कि वह रुड़की रेलवे स्टेशन पर किसी का इंतजार कर रही है तो पुलिस ने तत्काल उसे रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। बताते चलें कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री पूनम भगत पुत्रवधु यशिका की दहेज हत्या के आरोप में फरार चल रही थी और न्यायालय से अग्रिम जमानत के प्रयास कर रही थी। पूनम भगत का एक पुत्र व यशिका का पति पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आज पूनम भगत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।