Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

पुलिस के सामने पत्नी व उसके परिजनों ने की पति की धुनाई, पति ने महिला हेल्प लाइन में की शिकायत

ब्यूरो
हल्द्वानी। महिला हेल्प लाइन में पत्नी द्वारा की गई शिकायत पर पहुंचे पति की पत्नी और उसके परिजनों ने सड़क पर ही धुनाई शुरू कर दी। पत्नी व उसके परिजनों द्वारा सड़क पर पति की धुनाई करते देख महिला पुलिस कर्मी को ही बीच-बचाव करना पड़ा। तब जाकर पति को महिला व उसके परिजनों से बचाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 साल पहले पीलीभीत निवासी एक व्यक्ति की शादी हल्दूचौड़ महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि मामला महिला हेल्पलाइन तक पहुंच गया। पत्नी ने महिला हेल्पलाइन हल्द्वानी में अपने पति के खिलाफ शिकायत की थी जिसके बाद महिला हेल्पलाइन में पति आज तारीख पर आया था। तारीख के बाद जैसे ही पति पत्नी थाने से बाहर निकले तो पत्नी और उसके परिजन ने पति की जमकर पिटाई कर दी। वहीं थाने में मौजूद महिला पुलिसकर्मी ने बमुश्किल पति को बचाया, फिलहाल पति का कहना है कि उन दोनों का विवाद चल रहा है और महिला हेल्पलाइन से उसके पास फोन आया था। आज यहां आने पर उसकी पत्नी परिजन और पत्नी ने जमकर पिटाई कर दी। जिसकी शिकायत पति द्वारा महिला हेल्पलाइन में की गई है।

Share
error: Content is protected !!