शिवाली पत्रकार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा आगामी चारधाम यात्रा तथा शान्ति एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत विगत वर्षो से बाहरी राज्यों से जनपद में कार्यरत एवं निवास करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके सत्यापन किये जाने के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जनपद पौड़ी के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में छात्रों, श्रमिकों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों, फड़-फेरी, मजदूरों, बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम गठित कर वृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाते हुये 26 किरायेदारों, 02 होटल मालिकों, 06 रेड़ी व ठेली वालों के सत्यापन की कार्यवाही की गयी। सत्यापन न करने वाले मकान मालिकों व होटल मलिकों तथा रेड़ी/ठेली वालों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत 01 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला गया।

More Stories
जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों एवं अधिकारियों के साथ की बैठक: कहा उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की न हो कोई समस्या।
राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, रोहालकी प्रकरण: प्रधानाचार्य और कर्मचारी का नियम विरुद्ध निलंबन पर अध्यक्ष को मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दी प्रबंध समिति भंग करने की कड़ी चेतावनी के साथ लगाई फटकार।
प्रेस क्लब, चुनाव: धर्मेंद्र चौधरी ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत की दर्ज। अपने प्रतिद्वंदी को 50 वोटों से हराया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने दी बधाई।