मनोज सैनी
देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इस्तीफे की अफवाहों पर सख्त रूख अपनाते हुए उनके इस्तीफे की खबर चलाने वाले पोर्टलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं प्रीतम सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने वकील को कार्रवाई शुरू करने के लिये भी कह दिया है।

बतातें चलें कि कुछ न्यूज़ पोर्टलों द्वारा यह खबरें चलाई गई थी कि कांग्रेस के बड़े नेता की भाजपा नेताओं से बात हो चुकी है और वह किसी भी समय भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इतना ही नहीं न्यूज़ पोर्टलों ने यह भी लिखा था कि वे अब अपने बेटे को भी राजनीति में उतारने जा रहे हैं।अचानक शुरू हुई इन चर्चाओं ने कुछ ही समय के भीतर बड़ा रूप ले ले लिया। दून से दिल्ली तक कांग्रेस में फोन भी घनघनाने लगे।
प्रीतम सिंह ने आज नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल आदि के साथ मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा में जाने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से न तो कांग्रेस, न कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ एक भी शब्द बोला है। उन्होंने कहा कि शिखण्डी को आगे रखकर प्रीतम सिंह की हत्या नहीं कि जा सकती।

More Stories
सूबे में गर्भवती महिलाओें की होगी अल्ट्रासोनोग्राफी जांच: डाॅ. धन सिंह रावत
वायरल वीडियो मामले में पुष्पक गैस सर्विस को कारण बताओ नोटिस। 2 दिन में देना होगा जवाब।
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।