Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

विशेष: प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ अब यतीन्द्रनंद गिरी ने खोला मोर्चा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र, पढिये पूरी खबर

मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखंड में हालिया सम्पन्न हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशियों को अपनी दयनीय स्थिति देखते हुए भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों पर हमले जारी हैं। सबसे पहले लक्सर के निवर्तमान विधायक संजय गुप्ता ने मीडिया के सामने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पर खुल्लमखुल्ला हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गद्दार तक कहा और पार्टी से उनके निष्कासन की मांग भी कर डाली। इसके बाद तो जैसे पार्टी नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बोलने वालों की बाढ़ सी आ गयी। अब ताजा मामला 2009 में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे यतीन्द्रनंद गिरी ने भी मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया है। यतीन्द्रनंद गिरी जी ने पत्र की प्रति गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी0 एल0 सन्तोष जी को भी भेजी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजे पत्र में यतीन्द्रनंद गिरी जी ने लिखा है कि इस समय उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्य में चुनाव चल रहे हैं। मन की व्यथा है संगठन विचारधारा से जुड़े होने के कारण आपको लिख रहे हैं।


विशेषकर उत्तराखंड चुनाव में प्रदेश स्तर पर कोई भी जिम्मेदार और समझदार गंभीर व्यक्तित्व नहीं था जो ठीक से चुनाव की रूपरेखा योजना बना सके और चुनाव का संचालन करा सके सभी का सहयोग और सभी को काम पर लगा सके। प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी जिन लोगों को दी गई है। वह स्वयं अपने चुनाव लड़ने में तथा अपने ही संगठन के बाकी लोगों को चुनाव हरवाने में स्पष्ट रूप से सक्रिय दिखाई दिए। अनेक विधानसभाओं में अपने ही लोग असंतुष्ट होकर चुनाव में खड़े हो गए अथवा खड़े किए गए उनको स्थानीय एवं प्रदेश स्तर से कोई भी ठीक से वार्ता कर समझा कर बैठाने की कोशिश नहीं की गई। सभी कर्तव्यनिष्ठ थे, बैठ सकते थे औपचारिकताएं जरूर पूरी की गई। किंतु प्रदेश स्तर पर आज कोई ऐसा नहीं है जो व्यक्तिगत स्वार्थ से उठकर थोड़ा संगठन विचारधारा और कार्यकर्ता के निर्माण और सम्मान की चिंता कर सके। हम स्वयं भी पार्टी के आग्रह पर सन 2009 हरिद्वार लोकसभा का चुनाव लड़े थे जो इस समय प्रदेश शीर्ष पर है उनकी भूमिका चुनाव को पूरी तरह से हराने वाली रही जिसकी जानकारी हमने उस समय पार्टी संगठन महामंत्री एवं श्री आडवाणी जी सहित वरिष्ठ लोगों तक दी और उनके संज्ञान में भी अन्य सूत्रों से यह जानकारी थी फिर भी ऐसे लोगों पर उस समय कोई कार्यवाही ना करते हुए उनको संगठन में और बड़े महत्वपूर्ण पदों पर बैठा दिया गया उस समय जिन लोगों ने पार्टी में भितरघात किया आज वही शीर्ष पदों पर बैठे है और आज भी उसी भूमिका को निर्वाह कर रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर जिन कार्यकर्ता अधिकारियों को उत्तराखंड चुनाव के लिए भेजा गया केवल उनके भरोसे ही यह चुनाव हम लड़ सके एवं वर्तमान मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी का व्यक्तित्व और मेहनत से गंगा मां की कृपा से उत्तराखंड में पुनः हम सरकार बना सकने की स्थिति में है अगर प्रदेश के पदाधिकारी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा भावना से काम करते तो फिर से हम प्रचंड बहुमत प्राप्त कर सकते थे
आपसे निवेदन है हमारी भावना को समझते हुए उचित कार्यवाही करें क्योंकि भारतीय जनता पार्टी एक विचार है एक मिशन है। सत्ता इसका एक आयाम है परम लक्ष्य नहीं इस संदर्भ में अगर विस्तृत वार्ता करनी हो अथवा हमारे किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता हो तो मैं सेवा में तत्पर रहूंगा

वंदेमातरम् जय भारत

यतीन स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरी

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हरिद्वार 2009

प्रतिलिपि प्रेषित

श्री अमित शाह जी (गृहमंत्री भारत सरकार ) श्री बी० एल० संतोष जी (राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीजेपी)

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!