क्राइम ब्यूरो
रायवाला। रायवाला थाना क्षेत्र में दो सप्ताह पूर्व हुई एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। घटना वाले दिन व्यक्ति की मौत को उसकी पत्नी ने बीमारी के कारण होना बताया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि इस व्यक्ति की मौत स्वाभाविक नहीं थी, बल्कि हत्या थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना रायवाला क्षेत्र में खांड गांव निवासी दीपक (34 वर्ष) पुत्र भगवान सिंह अपने घर पर परिवार के साथ सो रहा था। इस दौरान उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। पूछताछ के दौरान उसकी पत्नी अमिता ने पुलिस को बताया कि उसके पति की तबीयत ठीक नहीं थी। जिस कारण उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए स्वजनो को सौंप दिया था। मामले की जांच कर रहे थानाध्यक्ष भूवनचंद्र ने बताया कि मंगलवार की शाम मृतक के भाई जितेंद्र नेगी ने अपने भाई की हत्या का शक जताते हुए अमिता और उसके प्रेमी घर में काम कर रहे ठेकेदार सतेंद्र नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में मालूम हुआ कि दीपक की हत्या गला दबाकर की गई थी। उसकी पत्नी और ठेकेदार के बीच प्रेम संबंध थे।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।