सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ज्वालापुर व हरिद्वार में जगह-जगह लगे गंदगी कूड़े के ढेरों और शहर में बदहाल हो चुकी सफाई की व्यवस्था से आजीज आकर आज गुस्साए भाजपाइयों ने चौक बाजार भाजपा रानीपुर के मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि के नेतृत्व में सामूहिक रूप से एकत्रित होकर नगर निगम की मेयर अनीता शर्मा के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि ने मेयर पर ज्वालापुर क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की।
उन्होंने कहा कि आज शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जिनसे भयंकर दुर्गंध उठ रही है जिसके कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस मौके पर भाजपाइयों ने मेयर के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की। इस दौरान विरोध प्रदर्शन करने वालों में भाजपा महामंत्री आलोक चौहान, प्रिंस लोहार, मीडिया प्रभारी मोहित शर्मा, शगुन भगत, क्षितिज गौतम, भगत सिंह, मनोज शर्मा, राजकुमार खूब बे, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष संतोष सैनी, अनुराधा तायल, कविता, आकाश, हिमांशु वर्मा, प्रेम शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।