हर्ष सैनी
हरिद्वार। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट, कांग्रेस उत्तराखण्ड के महासचिव आदेश सैनी ने बताया कि बहादराबाद टोल प्लाजा पर आज आलॅ इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, उतराखंड की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया।
आदेश सैनी ने बताया कि धरना प्रदर्शन करने का मुख्य कारण यह था कि बहादराबाद टोल प्लाजा पर लोकल ट्रकों, बसों, टैम्पो व कारों को कोई छूट नहीं दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आज टोल प्लाजा पर कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं होने की वजह से बात सफल नहीं हुई। इसलिये 20 फरवरी को पुनः 11 बजे टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट, कांग्रेस उत्तराखण्ड के अध्यक्ष दलजीत सिंह मान, विजय चौहान, सुदेश कंडवाल, सुधीर कुमार, पवन शर्मा, रामकुमार, अरुण आदि उपस्थित थे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।