
मनोज सैनी
हरिद्वार। आज सुबह 7:30 बजे टोल प्लाजा बहादराबाद पर हुए दो पक्षों के मध्य विवाद में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की जा रही थी। इस संबंध में उभय पक्षों के द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई। संघेय अपराध के घटित होने की आशंका को देखते हुए टोल प्लाजा के 6 कर्मियों अभिषेक सिहं पुत्र श्री राजेश सिहं नि0 ग्राम छतौनी थाना परसपुर जिला गोण्डा उ0प्र0 उम्र 28 वर्ष हाल निवासी टोल प्लाजा बहादराबाद, अर्पन कुमार पुत्र वशिष्ठ नि0 विभूति खण्ड थाना गोमतीनगर जिला लखनउ उ0प्र0 हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद, तुषार पुत्र रविशंकर नि0 हाउंसिग बोर्ड कालोनी कोतवाली/जिला धौलपुर राजस्थान हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 20 वर्ष, अभिषेक पुत्र राजभान सिहं नि0 रुहाना थाना अशोकनगर जिला अशोकनगर म0प्र0 हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 20 वर्ष, रोहित पुत्र गजेन्द्र सिहं नि0 सिमली थाना माली जिला औरंगाबाद बिहार हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 27 वर्ष, असलम खान पुत्र सैय्यद अली नि0 अक्खीपुरा थाना मकराना जिला नागौर राजस्थान हाल पता टोल प्लाजा बहादराबाद उम्र 23 वर्षको सुसंगत धाराओं/शांति भंग में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बतातें चलें कि आज सुबह 7:30 बजे के करीब थाना बहादराबाद क्षेत्र में टोल प्लाजा पर खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा के गनर के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया था। जानकारी के अनुसार गनर झबरेड़ा से अपने परिवार के साथ हरकी पौड़ी पर अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था, टोल प्लाजा पर पहुंचने पर उसने अपना आईकार्ड भी टोल प्लाजा कर्मियों को दिखाया लेकिन वह नहीं माने और इसी बीच कहासुनी हो गई, फिर क्या था टोल कर्मचारियों ने लाठी-डंडों से गनर एवं उसके साथ आए तीन-चार व्यक्तियों की जमकर पिटाई कर दी, वहीं पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है। जिसकी जांच कर पुलिस ने 6 टोल प्लाजा कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।
More Stories
नगर आयुक्त ने दिए दीपावली से पूर्व सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश। बाजारों में रात्रि में चलेंगे कचरा कलेक्शन वाहन।
बैरागी कैंप पार्किंग ठेका विवाद: अवैध पार्किंग से होने वाली अवैध कमाई को लेकर भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों की नूरा कुश्ती का खेल।
ललित नारायण मिश्र ने किया सीडीओ का पदभार ग्रहण। कहा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का आमजन तक पहुंचना एवम् सफल क्रियान्वयन रहेगी प्राथमिकता।