नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मसीहा चौधरी रिशिपाल अंबावता के फार्म हाउस पर हुई महापंचायत में किसान संगठनों द्वारा भारत में हुए किसान आंदोलन को लेकर आगे की रणनीति पर हुई चर्चा हुई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड किसान नेता विकास सिंह सैनी ने कहा सभी जिला अध्यक्षों के नेतृत्व में 14 दिसम्बर को डीएम का किया घेराव किया जाएगा।
बतातें चले कि किसानों ने मोदी सरकार द्वारा बनाये गए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन चलाया हुआ। आन्दोलित किसानों को मोदी सरकार ने कानून में कुछ संशोधित प्रस्ताव भी भेजा था जिसे किसानों ने रद्द कर दिया। किसानों ने किसान आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया था जिसमें सभी जिला मुख्यालय का घेराव करने के साथ साथ भाजपा के नेताओं, मंत्रियों और भाजपा कार्यालयों को भी घेरने का एलान किया था।

More Stories
महंगाई मैन मोदी ने आम आदमी को दिया बड़ा झटका, घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दामों में की बेतहाशा वृद्धि।
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।