Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी के महत्व की अनदेखी करना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं: राम कुमार मिश्रा

सुनील मिश्रा

हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव जी की अस्थियां नमामि गंगे घाट चंडी घाट पर विसर्जित किया जाना परिजनों को ब्रह्मकुण्ड हरकी पौड़ी के महत्त्व की जानकारी न होना या जानकारी न देना रहा है, अथवा कोई अन्य कारण? कारण कोई भी हो योजनाबद्ध रुप से “ब्रह्मकुण्ड हरकी पौड़ी” के महत्त्व की अनदेखी करना किसी भी दृष्टि से उचित नही है। इस विषय में गंगा सभा के पूर्व पदाधिकारी राम कुमार मिश्रा ने अपनी ओर से आपत्ति व्यक्त करते हुए प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा है कि किसी भी वीआईपी की अस्थि विसर्जन की जानकारी समय रहते श्री गङ्गा सभा रजि. को अवश्य देने की व्यवस्था करें, ताकि समय रहते इस प्रकार की नई परम्परा से बचा जा सके।

Share
error: Content is protected !!