गोपाल रावत
हरिद्वार। जूना अखाड़ा,आव्हान अखाड़ा तथा अग्नि अखाड़ा की ओर से कुम्भ मेला 2021 के लिए 25 जनवरी को होने वाली धर्म-ध्वजा के नगर प्रवेश फिलहाल स्थगित हो गयी है। धर्म-ध्वजा के नगर प्रवेश की नई तिथि की घोषणा जल्दी ही कर दी जायेगी। यह जानकारी श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहंत हरिगिरि ने देते हुए बताया कि कुम्भ मेले की तैयारियों को अन्तिम रूप देने का कार्य जोरो से जारी है। अखाड़े में जारी तैयारियाॅ में विलम्ब के कारण फिलहाल 25 जनवरी को होने वाली धर्म ध्वजा के नगर प्रवेश कार्यक्रम स्थगित हो गये है। जल्दी ही नई तिथियों की घोषणा अखाड़े के संतो के साथ विचार-विमर्श के बाद घोषित कर दी जायेगी। उन्होने कहा कि कुम्भ मेला 2021 को लेकर अखाड़े की ओर से तैयारियां तेजी से की जा रही है। विश्वव्यापी महामारी के कारण इस बार कुम्भ मेले की तैयारियाॅ प्रभावित हुई है। श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि जूना अखाड़ा,आव्हान अखाड़ा तथा अग्नि अखाड़ा तीनों एक साथ शाही स्नान करते है। तथा इन तीनों की धर्मध्वजा व छावनी जूना अखाड़े के परिसर में ही स्थापित होती है। जल्दी ही धर्म-ध्वजा के नगर प्रवेश की नई तिथि घोषित की जायेगी।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।