मनोज सैनी
हरिद्वार। पुलिस ने हेट स्पीच मामले में जितेंद्र सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है। बताते चलें कि हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में विशेष सुमदाय के खिलाफ जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी ने हेट स्पीच दी थी। जिसके बाद स्थानीय निवासियों की तहरीर पर हेट स्पीच मामले में हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने 153A के तहत किया था मुकदमा दर्ज किया था।

हरिद्वार कोतवाली में जितेंद्र सिंह त्यागी उर्फ वासिम रिजवी, साध्वी अन्नपूर्णा सहित कई अन्य संतो के नाम भी मुकदमे दर्ज है।
आज हरिद्वार पुलिस ने हेट स्पीच मामले में जितेंद्र सिंह त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को नारसन बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ स्वामी यती नरसिंहानंद भी है लेकिन मिली जानकारी के अनुसार अभी केवल जितेंद्र सिंह त्यागी को ही गिरफ्तार किया है।

More Stories
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।
बीएचईएल देश के विकास की एक आधारशिला है: एच. डी. कुमारस्वामी