मनोज सैनी
हरिद्वार। कुम्भ नगरी हरिद्वार के बैरागी कैंप में भीषण आग लगने की खबर आई है।
आग इतनी भयंकर है कि ससस आस पास की कईं झोपड़ियां जलकर खाक हो गयी तथा झोपड़ियों में रखा घर का सारा सामान भी जलकर राख में तब्दील हो गया।
बताते चलें कि इसी क्षेत्र में कुंभ मेले में बैरागी अखाड़ों के साधु-संतों के लिए तंबू लगाए जाने हैं।
आग बुझाने के लिये फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है जो आग बुझाने का भरसक प्रयास कर रही है। अभी तक आग लगने का कारण मालूम नहीं हुआ है।
नोट: खबर में लगाई गई वीडियो वंदना गुप्ता के सौजन्य से।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर अलर्ट है खाद्य सुरक्षा विभाग: चेकिंग अभियान में 120 किलो बिना लेबल कुट्टू आटा जब्त कर किया नष्ट।
जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज और भूपतवाला में बने अस्पताल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की धामी सरकार पर बोला हमला: कहा बदहाल स्थिति में है जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं।
स्वास्थ्य विभाग को मिले 30 और विशेषज्ञ चिकित्सक।