ब्यूरो
रुद्रपुर। कुमाऊँ की विजिलेंस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के कार्यालय में तैनात अधिशासी अभियंता एमपीएस कालाकोटी और सहायक अभियंता हितेश कांडपाल को आज एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी बार लाइसेंस को एनओसी देने को लेकर दोनों अधिकारियों द्वारा लाइसेंस आवेदक से 100000 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने आज दोनों अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग रानीखेत के कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी विजिलेंस राजेश भट्ट के नेतृत्व में कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने आज रानीखेत के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोक निर्माण विभाग के कार्यालय से रिश्वत लेने के दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

More Stories
पंचायती धड़ा फिराहेडियान (रजि०) के चुनाव संपन्न। अध्यक्ष पद पर सचिन कौशिक मंत्री पद पर उमाशंकर वशिष्ट ने भारी मतों से जीत दर्ज की हासिल
राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर बहादराबाद की प्रधानाध्यापिका निलंबित।
पड़ोसी लड़की को कमरे में खींचकर बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने वाले को 10 वर्ष की कैद।