मनोज सैनी
हरिद्वार। देश के साथ साथ उत्तराखण्ड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए अब उत्तराखण्ड शासन की ओर से प्रदेश के सभी कार्यालयों को तीन दिन के लिए बन्द रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से सम्बंधित कार्यालय ही खुले रहेंगे।
उत्तराखंड शासन के सचिव पंकज पांडेय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक सेवाओ से सम्बंधित कार्यालयों को छोड़कर प्रदेश के सभी कार्यालय वर्तमान सप्ताह 23, 24, 25 अप्रैल को बंद रखे जाएंगे। इन तीन दिवसों में सभी कार्यालयों को भीतर तथा आसपास मानक अनुसार सैनिटाइजेशन करने की कार्रवाई संपन्न कराने के आदेश भी सचिव पंकज पांडेय द्वारा दिए गए हैं।

More Stories
प्रेस क्लब, चुनाव: धर्मेंद्र चौधरी ने दूसरी बार ऐतिहासिक जीत की दर्ज। अपने प्रतिद्वंदी को 50 वोटों से हराया। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने दी बधाई।
एसएसपी ने बदले 7 थाना-कोतवाली के प्रभारी
गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ की जा रही है कड़ी कार्यवाही: 17 अवैध घरेलू सिलेंडर जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मुकदमा किया गया दर्ज।