रुड़की ब्यूरो।
रुड़की। रुड़की में नगर किनारे स्थित प्रशासनिक भवन में आज आम आदमी पार्टी ने सदस्यता ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे बड़ी संख्या में लोगो को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। सदस्यता लेने वालो में कुछ अच्छे सरकारी पदों से रिटायर्ड लोग और अन्य कई क्षेत्रो में प्रभाव रखने वाले लोग बताये गए है।
आम आदमी पार्टी के जोनल हेड श्री चंद भंवरा ने बताया की जब से आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में चुनाव लड़ने की घोषणा की है तभी से हमारा कारंवा बढ़ता जा रहा है। आज भी हमने सौ से अधिक लोगो को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई है। लोगो के हितो के चलते अब आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में हर चुनाव लड़ने जा रही है।
उन्होंने कहा की हम दिल्ली मोडल को लेकर ही चुनाव लड़ने जा रहा है जो सुविधा दिल्ली में लोगो को आम आदमी पार्टी की सरकार दे रही है वो उत्तराखंड में भी देगी। उन्होंने कहा की भाजपा और कांग्रेस के पास उत्तराखंड में चुनाव लड़ने के लिए मुद्दे ही नहीं है अगर इनके पास मुद्दे होते तो आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ने उत्तराखंड नहीं आती।

More Stories
17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः रावत
केन्द्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा।
सीएनजी गैस से भरे वाहन की आपस में हुई जोरदार टक्कर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ट्रक चालकों की बची जान।