
प्रवीण कुमार
हरिद्वार। भाजपा का गढ़ कहे जाने वाले मध्य हरिद्वार में महिला कांग्रेस का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। बढ़ती महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, खाने की चीजों के बढ़ते दामों व बेरोजगारी के कारण महिलाओं का भाजपा से तेजी से मोह भंग होता जा रहा है। समाज सेविका रचना शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सभी ने महंगाई पर नियंत्रण में करने के लिए भाजपा सरकारों की आलोचना की तथा दावा किया कि राज्य में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।
मध्य हरिद्वार स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजु मिश्रा ने कांग्रेस में शामिल हुई सभी महिलाओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ही सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं और भाजपा की जनविरोधी नीतियों से दुखी हो चुकी जनता अब कांग्रेस की तरफ देख रही है। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शशी झा ने कहा कि मोदी सरकार ने सभी को निराश किया है बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है कांग्रेस ही आम आदमी के हितों की रक्षा कर सकती है। इस दौरान सर्वसम्मति से रचना शर्मा को वार्ड अध्यक्ष चुना गया। महिला कांग्रेस की पूर्व महानगर अध्यक्ष अंजु द्विवेदी ने कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। रचना शर्मा को सर्वसम्मति से वार्ड अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान सरिता शर्मा, दीपा अनवालिया, उमा मित्तल, गुंजन शर्मा, काजल शर्मा, अरुना शर्मा, वन्दना तनेजा, श्वेता, उमा सुखीजा, निशा अरोड़ा आदि शामिल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।
More Stories
तहसील दिवस: 40 समस्याओं में से 17 का मौके पर ही निस्तारण।
नदियों/तालाबों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क
कल 6 अगस्त को भी समस्त विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों में रहेगी छुट्टी, डीएम ने जारी किए आदेश