हर्ष सैनी
हरिद्वार। श्रीमद् भागवत परिवार की ओर से कुलवंत सिंह चड्ढा मंडल अध्यक्ष अनु०मोर्चा भाजपा शिवालिक नगर के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनुसूचित मोर्चा भाजपा के जिलाध्यक्ष तेलूराम ने कहा कि अध्यक्ष ऐसा होता है जैसे रेल का इंजन और कार्यकर्ता रेल के डिब्बे की तरह होते हैं। इंजन जितनी तेज दौड़ता है बाकी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उतनी ही तेजी से दौड़ते है। भाजपा का कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ता की तरह नहीं होता बल्कि ध्येनिष्ठ कार्यकर्ता होता है। वह अपने प्रभावी व्यक्तित्व और कृतित्व से समाज में छाप छोड़ता है जिसके कारण समाज उसे श्रेष्ठ मानकर उसके साथ चलता है। यही भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान है। भाजपा विचारधारा पर आधारित कार्यकर्ताओं का संगठन है। भाजपा एक परिवार की पार्टी नहीं है। यहां सामान्य कार्यकर्ता भी अध्यक्ष व प्रधानमंत्री बन सकता है। यहां कार्यकर्ता अपनी क्षमता एवं योग्यता से आगे बढ़ता है। हमारे यहां सफलता व्यक्तिगत नहीं सामूहिक है। सभी के साथ मिलकर काम करना, सभी का सहयोग करना, संगठन में सभी को जोड़ना एवं कार्य व कार्यक्रम को जोड़ने वाली कड़ी कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी व जनता के बीच सेतु बन कर कार्य करता है और मैं आशा ही नहीं पूरे विश्वास के साथ कहता हूं कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी हैं वह अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण ध्येनिष्ठा से निभाएंगे और पंचायत से पार्लियामेंट तक चुनाव जीतने के लिए अपने बूथ एवं शक्ति केंद्र में परिश्रम करेंगे व एक कुशल चुनावी प्रबंधन खड़ा करेंगे। कार्यक्रम में विशाल गर्ग, दीपक नेगी, राजीव शर्मा, रामपाल रावत, बाबू राम सिंह, जगदीश रावत, संजय, जगदीश सिंह पंवार, अन्नू कक्कड़, मनु रावत, शीतल पुंडीर, संतोष सैनी, पवनदीप, आदि सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

More Stories
डॉ हरक सिंह रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली की समीक्षा।
14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली “वोट चोर-गद्दी छोड़” महारैली में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे कूच।
शादी का झाँसा देकर पीड़िता से दुष्कर्म कर अफ़्रीका भाग गए आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से दबोच लाई पुलिस।