सुनील मिश्रा
हरिद्वार। भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य विकास पवार के माया विहार कॉलोनी स्थित निवास पर जिला और मंडल में नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों का क्षेत्रीय नागरिकों ने फूल माला पहनाते हुए भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सम्मान पाने वालों में भाजपा जिला पंचायत के उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला महामंत्री आशु चौधरी, युवा भाजपा जिला अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मंडल अध्यक्ष प्रणव यादव, महामंत्री पंकज चौधरी, प्रमुख रूप में शामिल रहे।
स्वागत उपरांत भाजपा नेताओं ने कॉलोनी वासियों का आभार प्रकट करते हुए क्षेत्र में शीघ्र अधूरे कार्यों को पूरा करने और अपने कार्य को पूरी जिम्मेदारी साथ करने की बात कही।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।