
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। नगर निगम, हरिद्वार के भाजपा पार्षदों ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता का आयोजन कर कहा कि पिछले दिनों सहायक नगर आयुक्त और भाजपा पार्षद के बीच हुए मामले में भाजपा पार्षद द्वारा सदन में खेद व्यक्त करने के बाद भी मेयर एवं मेयर पति अशोक शर्मा कांग्रेसियों के साथ मिलकर मामले को बेवजह तूल देकर निगम के कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार के लिए प्रेरित कर उकसा रहे हैं। निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि निगम के कर्मचारियों को उकसाने के बाद उनके द्वारा कार्य बहिष्कार करने के बाद हरिद्वार शहर की सफाई व्यवस्था चौपट हो चली है। पूरा शहर कूड़े के ढेर में तब्दील हो गया है और यह सब मेयर पति अशोक शर्मा व कांग्रेसी नेताओं के इशारों पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी भाजपा के पार्षद शहर में साफ सफाई व्यवस्था कराना चाहते हैं परंतु मेयर पति शहर में भाजपा दल एवं पार्षदों को बदनाम करने पर लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर कार्यालय को मेयर पति ने भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। वह चाहते हैं की हरिद्वार की सफाई व्यवस्था कामकाज सब चौपट हो जाए और फिर से केआरएल कंपनी को यहां निगम में दोबारा लाकर दलाली करने का मौका मिले। परंतु भाजपा के पार्षद ऐसा नहीं होने देंगे। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मेयर को किसी भी पार्षद की सदस्यता संस्तुति रद्द किए जाने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके पर भाजपा के पार्षदों ने पूर्व में केआरएल कंपनी मामले में मेयर पति अशोक शर्मा की भूमिका की जांच को शासन स्तर पर कराए जाने की बात कही। प्रेस वार्ता में उपनेता भाजपा पार्षद अनिरुद्ध भाटी, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, नेपाल सिंह, शुभम मेंदोला, नितिन माणा आदि उपस्थित रहे।
More Stories
हरिद्वार नगर निगम का बड़ा फैसला: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द, लापरवाही पर दो को कारण बताओ नोटिस।
शिवडेल स्कूल, हरिद्वार में दीपावली उत्सव की रंगारंग धूम, बच्चों ने दिखाई आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधि में अपनी प्रतिभा।
जनपद में शासकीय कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने किया एक तहसील कर्मचारी सस्पेंड।