मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था व मेयरपति द्वारा नगर निगम का कांग्रेसीकरण किये जाने व निगम कर्मचारियों को गुमराह करने के विरोध में भाजपा पार्षद दल की एक बैठक मध्य क्षेत्र में आहूत की गयी। बैठक में भाजपा पार्षदों ने मेयर व मेयरपति पर नगर निगम को पंगु बनाकर शहर को कूड़े के ढेर में तब्दील करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल ने कहा कि मेयर व मेयरपति नहीं चाहते कि नगर निगम का संचालन सुचारू रूप से हो सकें। मेयरपति मेयर को स्वतंत्रतापूर्वक कार्य नहीं करने देते उनकी पहले केआरएल कम्पनी से सांठगांठ रही अब वह पुनः शहर को कूड़े के ढे़र पर बैठाकर केआरएल की वापसी अथवा अपनी पंसदीदा कम्पनी को सफाई व्यवस्था सौंपने की जुगत बैठा रहे हैं।
उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा पार्षद द्वारा निगम अधिवेशन में खेद व्यक्त करने के पश्चात समूचा विवाद समाप्त हो गया था। मेयरपति व कांग्रेस मानसिकता के कथित नेताओं ने कर्मचारियों को गुमराह कर शहर को कूड़े के ढेर में तब्दील करने का पाप किया है जिसके लिए हरिद्वार की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि भाजपा पार्षद दल अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता कर रहे थे वहां पर भी बोर्ड बैठक आहूत कर बैठक में खेद व्यक्त करने की सहमति बनी थी। मेयरपति व कांग्रेसी नेताओं ने बातचीत को खराब करने का काम किया। आज हरिद्वार शहर की जनता कूड़े से बेहाल है। अफसोसजनक स्थिति यह है कि मेयरपति शहर की चिंता को छोड़कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने में जुटे हैं।
उपनेता राजेश शर्मा ने कहा कि नगर निगम कर्मचारियों एवं पार्षदों के मध्य किसी भी प्रकार का विवाद नहीं था। कुछ गलतफहमी थी जिसे बोर्ड बैठक में ही आपसी सद्भाव से दूर कर लिया गया था। उसके पश्चात बैठक सुचारू रूप से चलती रही तथा विकास कार्यों पर मंथन होना प्रारम्भ हो गया था। बोर्ड का सुचारू संचालन मेयरपति को रास नहीं आया उन्होंने नगर निगम में कर्मचारियों को गुमराह कर हड़ताल की शुरूआत करवा दी। मेयरपति व कांग्रेस के चंद नेता नहीं चाहते कि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके।
सचेतक लोकेश पाल व नितिन शर्मा माणा ने कहा कि भाजपा पार्षद नकारा मेयर व नौटंकीबाज मेयरपति के भरोसे शहर की सफाई व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देंगे। शीघ्र ही जिलाधिकारी व शहरी विकास मंत्री से भेंट कर सघन सफाई अभियान चलाने की मांग की जायेगी। पार्षद सपना शर्मा व मोनिका सैनी ने कहा कि अपने पति के दवाब में मेयर महोदया असहय महसूस कर रही हैं। वह निष्पक्ष रूप से निर्णय नहीं ले पाती हैं जिसका खामियाजा शहर को भुगतना पड़ रहा है।
इस अवसर पर पार्षद राधेकृष्ण शर्मा, परमिन्दर सिंह गिल, नितिन शर्मा माणा, अनिल वशिष्ठ, विनित जौली, अनिल मिश्रा, शुभम मैंदोला, प्रशांत सैनी मन्नू, सचेतक लोकेश पाल, पार्षद सचिन अग्रवाल, ललित रावत, विकास कुमार विक्की, एकता गुप्ता, मोनिका सैनी, सपना शर्मा, पिंकी चौधरी, निशा नौडियाल, दिनेश चौधरी, विनित चौहान, विकास कुमार, मनोज प्रालिया, बबीता वशिष्ठ, आशा सास्वत, कलावती, रेणु अरोड़, नेगी पुष्पा शर्मा, नागेन्द्र राणा, कमल बृजवासी, गौरव भाटिया, किशन बजाज, प्रिंस लोहाट, योगेन्द्र अग्रवाल, अरूण मेहता शामिल रहे।

More Stories
हरिद्वार प्रशासन का दावा: रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, हकीकत: गैस एजेंसियों के बाहर लगी उपभोक्ताओं की लंबी लंबी लाइने।
हिल बाईपास एवं पैदल मार्ग पर लोनिवि और सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण।
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।