मनोज सैनी
हरिद्वार। अभी दो दिन पूर्व देहरादून जाकर मंत्री मदन कौशिक के सम्मुख भाजपा की सदस्यता लेने वाले कांग्रेस के पार्षद कैलाश भट्ट आज सतपाल ब्रह्मचारी के सम्मुख कांग्रेस में शामिल हो गया है। बताते चलें कि कैलाश भट्ट ने कांग्रेस पर अपनी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस छोड़ दी थी और कैलाश भट्ट सतपाल ब्रह्मचारी के खासमखास माने जाते हैं। जब कैलाश भट्ट भाजपा में शामिल हुए तो कांग्रेसियों में आशंका हो गयी कि कहीं ये सतपाल ब्रह्मचारी की कोई योजना तो नहीं है। शहरवासी भी अंदाजा लगाने लगे थे कि शायद अब ब्रह्मचारी भी भाजपा में शामिल न हो जाएं। लेकिन आज सभी किंतु परन्तु को नकारते हुए कैलाश भट्ट दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गये है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सतपाल ब्रह्मचारी जी ने आज कैलाश भट्ट को घर वापसी करा दी हैै।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।