मनोज सैनी
हरिद्वार। भेल, हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) आलोक कुमार ने मीडिया को एक बयान जारी कर बताया है कि टिहरी बांध के विस्थापित हुए लोगों के पुनर्वास हेतु सरकार द्वारा हरिद्वार में भूमि आवंटित की गई थी। बीएचईएल हरिद्वार द्वारा सिंचाई विभाग को 92 एकड जमीन प्रदान की गई थी। सिंचाई विभाग द्वारा अवस्थापना (पुनर्वास) खण्ड ऋषिकेश को कुल 86 एकड़ जमीन प्रदान की गई । जबकि अवस्थापना (पुनर्वास) द्वारा 116 एकड़ जमीन का आवंटन पुनर्वास हेतु किया जा चुका है। आज दिनांक 10 अक्टूबर 2023 को प्रशासन द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के बीएचईएल हरिद्वार की जमीन पर कब्जा करने और आवंटन करने का जबरन प्रयास किया जा रहा है।
जिस जमीन को आज कब्जा किया जा रहा है वह भूमि भू-राजस्व अभिलेखों में बीएचईएल के नाम से दर्ज है और इस जमीन का मालिकाना हक भारी उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार का है।

More Stories
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश।
रोजगार मेले में 120 में से 61 युवाओं का हुआ शॉर्टलिस्ट।
एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी नामित कर निगरानी रखने के दिए निर्देश।