मनोज सैनी
हरिद्वार। उत्तराखण्ड के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। हरिद्वार में अग्रसेन घाट पर आयोजित कार्यक्रम में मदन कौशिक ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में प्रदेश में व्यापक स्तर पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय वाजपेयी जी के प्रयासों का परिणाम है कि लम्बे समय से चले आ रहे उत्तराखण्ड राज्य निर्माण की दिशा में संघर्ष सार्थक सिद्ध हुआ और अलग राज्य का सपना साकार हुआ।

More Stories
पानी के बड़े बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान हुआ सख्त, अवैध कनेक्शन काटते हुए राजस्व वसूली अभियान किया तेज।
बिजली संशोधन बिल के विरोध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया केंद्र सरकर के खिलाफ प्रदर्शन।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।