
राजेन्द्र गुप्ता
हरिद्वार। हरिद्वार महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में भगतसिंह चौक पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा महिलाओं के कपड़ो के ऊपर दिए गए बयान के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। प्रदर्शन में महिलाओं को सम्बोधित कर प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य में कहा एक बार फिर भाजपा का असली चेहरा व उनकी महिलाओं के प्रति उनकी छिन्न सोच प्रदेश की जनता के सामने आयी है। केंद्रीय नेतृत्व ने सिर्फ प्रदेश के मुखिया का चेहरा बदला है लेकिन सोच बदलने में बिलकुल विफल साबित हुई है। जैसा अपमान टीएसआर प्रथम ने एक महिला शिक्षक का भरी सभा में किया था उस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए टीएसआर द्वितीय ने अपनीघृणित सोच का परिच दिया है लेकिन अब उत्तराखंड में महिलाएं अपने हक़ के लिए लड़ना जानती है और समय आने पर प्रदेश भर में भाजपा को महिलाओं के प्रति दुर्वह्वार के विरोध का सामना समय समय पर करना पड़ेगा।
महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडेय ने कहा की मोदी जी एक तरफ तो कहते है कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री महिलाओं को गंदे नजरिये से देखते है। उनके इस बयान से प्रतीत होता है कि भाजपा में महिलाओं का सामान करना नही सिखाया जाता है। जैसा
दुर्भाग्यपूर्ण बयान इनके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर ने प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विपक्ष इंदिरा हृदयेश के बारे में दिया था अब नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने उसी परंपरा को आगे बढ़ाया है लेकिन मुख्यमंत्री यह भूल गए कि उत्तराखंड के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका रही है और आने वाले चुनाव में ऐसे निंदनीय बयानों के विरोध का सामना मुख्यमंत्री के साथ पूरी भाजपा सरकार को करना पड़ेगा।
महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा व प्रदेश सचिव शशी झा ने संयुक्त रुप से कहा के मुख्यमंत्री एक संवैधानिक पद पर हैं और जिस प्रकार अपनी विचारधारा का प्रवाह वह पूरे प्रदेश में करना चाहते है। यह विचारधारा प्रदेश की महिलाओं को स्वीकार्य नही है। हम इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार को यह सन्देश देना चाहते है कि महिलाओं को सिर्फ इस्तेमाल की चीज समझना छोड़ दे, नही तो निरंतर भाजपा का विरोध सड़को पर उतर के किया जायेगा और एक दिन यही महिलाएं आपको और आपकी सरकार को गद्दी से बेदखल करने का काम करेंगी। प्रदर्शन में उपस्थित प्रदेश सचिव गार्गी राय, जिला उपाध्यक्ष नीलाम पांडेय,आशा बिष्ठ, सुषमा सहगल, अंजू द्विवेदी, मालती प्रजापति, बबिता वर्मा, रेखा, सुनीता, रेखा मिश्रा, राखी, शिवदुलारी, बबिता डबराल, शांति परशाद, रूबी राय, सीता देवी आदि उपस्थित रही।
More Stories
हरिद्वार नगर निगम का बड़ा फैसला: दिवाली पर सफाईकर्मी-अधिकारी रहेंगे मुस्तैद, अवकाश रद्द, लापरवाही पर दो को कारण बताओ नोटिस।
शिवडेल स्कूल, हरिद्वार में दीपावली उत्सव की रंगारंग धूम, बच्चों ने दिखाई आर्ट एवं क्राफ्ट गतिविधि में अपनी प्रतिभा।
जनपद में शासकीय कार्यों में लापरवाही पर जिलाधिकारी ने किया एक तहसील कर्मचारी सस्पेंड।