
क्राइम ब्यूरो
हल्द्वानी। हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां वनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने जेठ पर दुष्कर्म करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी जेठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वनभूलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस में तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि वो बीते 1 जून 2022 को शाम के समय घर में अकेली थी और महिला का पति काम पर गया था। इस बीच उसका जेठ उसको अकेले पाकर उसके कमरे में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। महिला ने विरोध किया तो आरोपी जेठ उनके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस बीच अचानक महिला के पिता घर पहुंच गए और आरोपी उन्हें देखकर मौके से भाग गया। जब पीड़ित महिला ने जेठ द्वारा की गई घटना के बारे में अपने पति और परिजनों को बताया तो उन्होंने ये बात किसी से नहीं करने का दबाव बनाया। पीड़ित महिला ने थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि उसके साथ दोबारा इस तरह की घटना ना हो, इसलिए वह पुलिस में मुकदमा दर्ज करा रही है। वहीं थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
More Stories
दीपावली से पूर्व पुलिस ने फर्जी मावा गिरोह का किया भंडाफोड़, पकड़ा 10 क्विंटल नकली मावा।
नगर आयुक्त ने दिए दीपावली से पूर्व सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश। बाजारों में रात्रि में चलेंगे कचरा कलेक्शन वाहन।
बैरागी कैंप पार्किंग ठेका विवाद: अवैध पार्किंग से होने वाली अवैध कमाई को लेकर भाजपा के दो पूर्व मंत्रियों की नूरा कुश्ती का खेल।