
मनोज सैनी
हरिद्वार। महिला दिवस के पूर्व संध्या पर आज जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से शिवालिक नगर में महिलाओं के सम्मान में महिला सम्मेलन किया। सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजय पालीवाल व महेश प्रताप राणा संयुक्त रूप से महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में जो भूमिका महिला शक्ति ने निभाई वो वाकई काबिले तारीफ है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिलाओं के सम्मान की लड़ाई में उनके साथ खड़ी रही है और हमे उन महिलाओं पर गर्व होना चाहिए जिन्होंने उत्तराखंड को अलग राज्य बनाने की मांग में योगदान दिया। उनके उस योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। पालीवाल ने कहा कि हम अपील करना चाहते है कि सिर्फ महिला दिवस पर ही नही अपितु समय समय पर ऐसी महिलाओं का सामान होना चाहिए जो समाज में आगे बढ़कर अपना योगदान देती हैं।
महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष, विमला पांडे ने कहा मोदी जी महिलाओं की बात करते हैं लेकिन वह बताएं के विधानसभा एवं लोकसभा में मिलने वाला 33% महिलाओं के आरक्षण का क्या हुआ? जब से सरकार सत्ता में आई है तब से लगातार देश की आधी आबादी का निरंतर अपमान कर रही है। कभी नोटबंदी कर के बचत की हुई राशि को काला धन बोलकर बैंकों में जमा करवाने की बात हो या निरंतर बढ़ती हुई रसोई गैस या सब्जियों के दाम की बात हो। पांडेय ने कहा कि आज इस महिला सम्मलेन के माध्यम से महिलाओं को नजरअंदाज करने वालो को यह सन्देश देना चाहते हैं कि महिलाएं अब अपने हक़ के लिए सड़कों पर उतरकर सरकार का विरोध करने में भी पीछे नही रहेंगी।
महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भारत सरकार में ऐसा मुखिया बैठा है जिसने स्वयं ही अपनी महिला को छोड़ रखा है। जो नोटबंदी के समय अपनी माता को बैंक की लाइन में लगा देता है, वह देश की महिलाओं को क्या सम्मान देगा? महिलाओं को सम्मान कांग्रेस पार्टी में पहले भी मिलता रहा है और समय-समय पर महिलाओं के सम्मान में कांग्रेसी और मुद्दे पर खड़ी होने में काम करेगी।
मेयर अनीता शर्मा, नीलाम पांडेय ने कहा कि आज समय बदल रहा है और महिलाएं भी समाज में उतना ही महत्व रखती हैं जितना की पुरुष। यदि महिलाएं किसी भी मांग को लेकर एकमत हो जाये तो बड़ी से बड़ी सरकार महिलाओं की बात को नजर अंदाज नही कर सकती। महिला सम्मेलन में पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, अशोक उपाध्याय, ब्लॉक संयोजक शिवालिक नगर नीलम धीमान, दिनेश पुंडीर, सुषमा सहगल, रानी देवी, सीमा दास, गीता देवी, ममता, जहां, मालती, सीमा, कलावती, विद्या, सरस्वती, शोभा रानी, काजल, विजया उपाध्याय, रीना यादव आदि उपस्थित थी।
More Stories
पुलिस टीम ने आज सुबह 40 कर्मचारियों/मजदूरों और 12 वाहन चालकों का किया रेस्क्यू।
तहसील दिवस: 40 समस्याओं में से 17 का मौके पर ही निस्तारण।
नदियों/तालाबों का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन सतर्क